ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Vande metro train Bihar: बिहार को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, पटना से इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन...PM मोदी 24 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी!

Vande metro train Bihar: बिहार को एक नई ट्रेन कि सौगात मिलने जा रही है ,जो पटना से चलेगी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे|

vande metro train ,pm modi ,patna to darbhanga, intercity train,rapid train metro, मधुबनी
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Vande metro train Bihar: बिहार को जल्द ही आधुनिक रेलवे सुविधा का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राज्य की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन, जिसे नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है, 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।


यह ट्रेन पटना से मधुबनी होते हुए जयनगर तक चलेगी और इसके संचालन की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे मेट्रो का रैक जल्द ही बिहार पहुंचने वाला है, जिसके बाद ट्रायल रन किया जाएगा। यह ट्रेन बिहार में इंटरसिटी रूट पर चलने वाली पहली नमो भारत रैपिड रेल होगी।

पीएम का बिहार दौरा  

प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार को कई रेलवे परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इनमें सहरसा से सुपौल-पिपरा होते हुए नई एक्सप्रेस ट्रेन और सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन भी शामिल है, जिसे वे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे मेट्रो की खासियतें

बता दे कि यह ट्रेन सेमी हाईस्पीड और स्वदेशी तकनीक से निर्मित है। कम दूरी की इंटरसिटी और उपनगरीय यात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई है (100–350 किमी)। इसमें 12 से 16 एसी कोच होंगे, जिनमें 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने और 2000 से अधिक यात्रियों के खड़े रहने की क्षमता है।इसकी अधिकतम स्पीड: 130 किमी प्रति घंटा होगा।पटना से जयनगर के बीच का समय 6-7 घंटे से घटकर 4.5 से 5 घंटे हो जाएगा।लिहाजा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी |

क्या है नमो भारत ट्रेन?

नमो भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की आधुनिक सोच का हिस्सा है, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में रैपिड इंटरसिटी ट्रैवल के लिए शुरू किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के दिल्ली–मेरठ रूट और गुजरात के अहमदाबाद–भुज रूट के बाद अब बिहार को यह सुविधा मिलने जा रही है। जल्द ही रेलवे द्वारा पटना-जयनगर वंदे मेट्रो का आधिकारिक टाइम टेबल और रूट डिटेल्स जारी की जाएगी। चुनावी साल में यह कदम बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।