ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Vande Bharat Train : पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने में कई बाधाएं, फिर से होगा ट्रायल

PATNA : बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने में कई बाधाएं निकलकर सामने आई हैं। 12 जून को हुए पहले ट्रायल रन में रेलवे के अधिकारियों को कई

Vande  Bharat Train : पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने में कई बाधाएं, फिर से होगा ट्रायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने में कई बाधाएं निकलकर सामने आई हैं। 12 जून को हुए पहले ट्रायल रन में रेलवे के अधिकारियों को कई खामियां नजर आई है। इसके बाद इस ट्रेन को वापस से ट्रायल रन कराने का फैसला लिया गया। फिर 2 दिनों के अंदर इसका दूसरा ट्रायल रन पूरा किया जाएगा।


दरअसल, बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने में कई बाधाएं निकलकर सामने आई हैं। जिसके बाद पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में ट्रेन का मेंटेनेंस जारी है। इस ट्रेन का  ट्रेन का प्राथमिक मेंटेनेंस यहीं पर होगा। तैयारियों से जुड़े पूर्व मध्य रेल के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार 26 और 27 जून को उद्घाटन को लेकर तैयारी करने को कहा गया है। पिछले ट्रायल रन में ट्रैक पर जो बाधाएं आई थीं, अधिकारियों को उन्हें पूरी तरह से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। 


बताया जा रहा है कि, पिछले ट्रायल रन में कई जगहों पर अवैध क्रॉसिंग और जानवरों के आ जाने की समस्या आई थी। इस वजह से बार-बार इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। एक जगह पर ट्रेन से जानवर भी टकरा गया था। वहीं, पटना से जहानाबाद, गया होकर रांची के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराये के निर्धारण को लेकरअब भी गुणा गणित जारी है। वंदे भारत के किराये का स्लैब दूरी के हिसाब से पहले से निर्धारित है।


इधर, पटना से रांची के बीच चलने वाली एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये जबकि एसी चेयर कार का किराया 890 रुपये हो सकता है। इसमें कैटरिंग का चार्ज अभी जोड़ा जाना है। वंदे भारत के किराये के स्लैब के अनुसार 381 किमी से लेकर 390 किमी तक की दूरी के किराये का स्लैब एसी चेयरकार का 736 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का 1534 रुपये है। इसमें रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी और सुपरफास्ट ट्रेनों का सप्लीमेंट्री चार्ज भी जोड़ा जाएगा। कैटरिंग और अन्य शुल्क क्या होगा इसकी गणना भी की जा रही है। अब तक रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में किराया फीड नहीं किया गया है।