ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, लखनऊ से पटना जा रही थी ट्रेन

PATNA: देश की सबसे हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर अक्सर पथराव की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आ रहा है, जहां लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, लखनऊ से पटना जा रही थी ट्रेन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश की सबसे हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर अक्सर पथराव की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आ रहा है, जहां लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नही है।


जानकारी के मुताबिक, वाराणसी कैंट स्टेशन के पास चौकाघाट-काशी स्टेशन के बीच बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे 22346 वंदेभारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के पहुंचते ही असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए।


पथराव में कोच संख्या पांच की खिड़की के शीशे टूट गए हैं हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी रेल यात्री को चोट नहीं लगी है। ट्रेन पॉना पहुंच चुकी है। रेल पुलिस पथराव करने वाले लोगों को तलाश कर रही है। रेल यात्रियों ने पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रेल पुलिस ने जल्द ही शरारती तत्वों की पहचान कर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।