ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में भारी बारिश के चलते वैसाखी महोत्सव स्थगित, मौसम ठीक रहने पर कल कंगन घाट पर होगा कार्यक्रम

बैसाखी का पर्व सिख धर्म के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इसे लोग हर साल बड़े उत्साह और भाव के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अनाज की पूजा कर भगवान को धन्यवाद देते हैं। इस साल यह पर्व 14 और 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

BIHAR
बैसाखी महोत्सव स्थगित
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: हर साल 14 से 15 अप्रैल तक बैसाखी का पर्व पटना सिटी के कंगन घाट पर दो दिनों तक मनाया जाता है। पटना जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय बैसाखी महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाता है। लेकिन इस बार हुई बारिश के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।


यदि कल 15 अप्रैल को बारिश नहीं हुई तक कंगन घाट पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। यदि कल बारिश की संभावना रही तो कार्यक्रम स्थल को बदल दिया जाएगा। रामदेव महतो ऑडिटोरियम में बैसाखी का पर्व मनाया जा सकता है। आज के कार्यक्रम को बारिश के कारण स्थगित होने से सिख श्रद्धालुओं में थोड़ी मायूसी छा गई क्योंकि इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी थी। लेकिन अचानक आई बारिश ने पूरे इस कार्यक्रम के आयोजन पर पानी फेर दिया। 


अब सबकी नजर कल के मौसम पर टिकी हुई है। कल के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अब दोनों बातों का ध्यान रखा जाएगा। यदि बारिश नहीं हुई तो कंगन घाट में बैसाखी महोत्सव होगा और यदि आज की तरह बारिश हुई तो यह कार्यक्रम रामदेव महतो ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई नामचीन कलाकार आ रहे हैं। जो वहां मौजूद श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस बात की जानकारी पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दी। 


बता दें कि बैसाखी का पर्व सिख धर्म के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इसे लोग हर साल बड़े उत्साह और भाव के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अनाज की पूजा कर भगवान को धन्यवाद देते हैं। इस साल यह पर्व 14 और 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन सिख धर्म के नववर्ष का भी प्रतीक है ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता