ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

पटना : वैक्सीन के लिए ऑन स्पॉट भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन, कल से बच्चों को लगेगा टीका, देखिये क्या है तैयारी

PATNA : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन जनवरी यानि सोमवार से बच्चों के लिए टीके की डोज लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दी है. इस बीच ब

पटना : वैक्सीन के लिए ऑन स्पॉट भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन, कल से बच्चों को लगेगा टीका, देखिये क्या है तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन जनवरी यानि सोमवार से बच्चों के लिए टीके की डोज लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दी है. इस बीच बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए शनिवार से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई. 


कोविन डाटा के अनुसार शनिवार रात 11.30 बजे तक 15-18 साल के 3,15,416 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं जिन्हें कल यानी सोमवार से टीका लगना शुरू हो जाएगा. वहीं जिन बच्चों के माता पिता के पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है, या जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी हो जायेगा. 


पटना जिले में भी 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा. इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिले में चार लाख में 93 हजार स्कूली बच्चे हैं, जिन्हें टीका लगाना है. 


पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने, स्कूलों का तिथिवार रोस्टर बनाने, टीम को स्कूलों से संबद्ध कर सूचना देने का निर्देश दिया. वहीं, स्कूल प्रबंधक को पैरेंट-टीचर मीटिंग कर टीका के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने, क्या करें और क्या न करें संबंधी फ्लैक्स तैयार कर लगाने का निर्देश दिया.


डीएम ने अधिकारियों के साथ शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया. किशोरों के टीकाकरण के लिए 87 टीमों का गठन किया गया है. इनमें 53 ग्रामीण स्कूलों के लिए, 20 शहरी स्कूलों के लिए, 14 टीमें, मेडिकल कॉलेज तथा 24x7 केंद्र के लिए टीम गठित की गयी है.