ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से बिहार में भी अलर्ट, CM नीतीश बोले.. सावधान रहने की जरूरत

PATNA : उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति ने भयानक रूप लिया है. चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूट गया. बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है. इ

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से बिहार में भी अलर्ट, CM नीतीश बोले.. सावधान रहने की जरूरत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति ने भयानक रूप लिया है. चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूट गया. बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है. इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. इधर, उत्तराखंड में मची तबाही के बाद पड़ोस के राज्यों ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वहां की भयावह स्थिति को देखते हुए हमें भी लेर्ट रहने की जरूरत है. 


सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में जो तबाही मची है उससे बिहार पर भी असर पड़ सकता है. इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट करने के लिए कह दिया गया है. जाहिर है कि ग्लेशियर टूटने के बाद इसका असर गंगा नदी पर भी पड़ेगा इसलिए बिहार को भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है. सीएम नीतीश ने कहा कि इस मामले पर उन्होंने संज्ञान लिया है और वे सभी अधिकारियों से संपर्क में हैं. 


आपको बता दें कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद इस दर्दनाक हादसे में 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका है. हालांकि अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. इधर बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. ऋषिकेश तथा हरिद्वार में 6 से 7 घंटे के भीतर इस पानी के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे की बस्तियों को लाउडस्पीकर से अलर्ट करने के साथ ही खाली कराने में जुट गई है. ऋषिकेश में भी गंगा नदी से बोट राफ्टिंग संचालकों को हटाया जा रहा है.