ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

यूपी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में चार बिहार के रहने वाले; दिल्ली से जा रहे थे देवरिया

PATNA: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच मृतकों में से चार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी कार पर सवार होकर दिल्ली से दे

यूपी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में चार बिहार के रहने वाले; दिल्ली से जा रहे थे देवरिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच मृतकों में से चार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी कार पर सवार होकर दिल्ली से देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में आठ लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय सुदेश कुमार, 30 वर्षीय संजीव शर्मा, 25 वर्षीय गौतम कुमार और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है जबकि पांचवे की पहचान नोएडा के रहने वाले 32 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है। इसके अलावा नोएडा के रहने वाले राहुल यादव, गाजियाबाद के अजय कुमार, नोएडा के कुलदीप यादव घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गा है।


जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग दिल्ली से देवरिया शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस पर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। कार के डिवाइडर से टकराते ही तेज धमाका हुआ और वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर बैठे लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई।


देर रात होने के कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार से सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे में मौत के शिकार हुए पांच लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मत गया है।