ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

यूपी में जीका वायरस का कहर जारी, दिल्ली और बिहार में अलर्ट जारी

DESK: एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है वही एक दूसरी बीमारी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के मामले सामने आए है। 25 लोगों

यूपी में जीका वायरस का कहर जारी, दिल्ली और बिहार में अलर्ट जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है वही एक दूसरी बीमारी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के मामले सामने आए है। 25 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि भी हो गयी है। जीका वायरस के खतरे को देखते हुए यूपी के साथ-साथ दिल्ली और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। 


जीका वायरस एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है जो डेंगू और चिकनगुनिया को फैलाने का काम करता है। यह गर्भवती महिलाओं में ज्यादा फैलता है। जिसके कारण बच्चा अविकसित दिमाग के साथ पैदा हो सकता है। बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द, उल्टी होना यह सब जीका वायरस के लक्षण हैं। फिलहाल जीका वायरस का कोई इलाज नहीं है। ऐसे लक्षण वाले मरीजों को भरपूर आराम करना चाहिए। यदि तबीयत ज्यादा खराब लगे तो डॉक्टर से जरूर मिलनी चाहिए। 


कानपुर सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने ट्वीट कर यह बताया कि हर रोज़ जीका वायरस के 300-400 सैंपल की टेस्टिंग हो रही है। कल तक जीका वायरस के 11 मामले थे, आज  यह आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है। हमने टीमें रवाना कर दी हैं। किसी को डरने की ज़रुरत नहीं है। जीका वायरस से अब तक 2 गर्भवती माताएं संक्रमित पाई गईं है।

टैग्स