ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

यूपी धर्मांतरण मामला : बिहार से जुड़ा कनेक्शन, एटीएस ने मुखिया के बेटे से की पूछताछ

PATNA : उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले को लेकर राजनीति गर्म है. धर्मांतरण मामले को लेकर यूपी एटीएस की टीम लगातार जांच कर रही है और ताजा खबर यह है कि इसका कनेक्शन अब बिहार से

यूपी धर्मांतरण मामला : बिहार से जुड़ा कनेक्शन, एटीएस ने मुखिया के बेटे से की पूछताछ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले को लेकर राजनीति गर्म है. धर्मांतरण मामले को लेकर यूपी एटीएस की टीम लगातार जांच कर रही है और ताजा खबर यह है कि इसका कनेक्शन अब बिहार से जुड़ गया है. मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना इलाके से एक युवक को एटीएस ने उठाकर घंटों पूछताछ की है. हथौड़ी पुलिस की सूचना पर युवक के माता-पिता उसको लेकर थाने पहुंचे थे और एटीएस ने उसे जिला मुख्यालय लाकर घंटों पूछताछ की है. 


खबर है कि पूछताछ के लिए यूपी एटीएस ने जिस युवक को बुलवाया था वह एक मुखिया का बेटा है. एसएसपी जयंत कांत के मुताबिक एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. नगर थाना इलाके में उसका आवास है. धर्मांतरण मामले में जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुजफ्फरपुर में कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में युवक पढ़ाने का काम करता था, साल 2021 में ही उसी स्कूल के एक लड़के ने धर्म परिवर्तन कर लिया था. इसी मामले में उससे पूछताछ की गई है.


हालांकि यह बात सामने आई है कि जिस युवक से पूछताछ की गई वह साल 2019 में ही नौकरी छोड़ कर वापस आ गया था. सूत्रों की मानें तो युवक यूपी के नोएडा स्थित एक स्कूल में पढ़ाने का काम करता था. इस स्कूल में धर्मांतरण का मामला सामने आया था जिसके बाद एटीएस की टीम पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर पहुंची थी. 

टैग्स