ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की अचनाक तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से लाया गया पटना

Bihar Politics: भागलपुर में शनिवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। देर रात उन्हें तेज बुखार की शिकायत मिली थी

Ramnath Thakur
Ramnath Thakur
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुड़ीं एक अहम खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि भारत सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर की तबियत अचनाक से बिगड़ गई है। इसके बाद इन्हें आनन -फानन में एयर एम्बुलेंस से लाया गया है। इसके बाद उन्हें बेहतरीन इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की चर्चा चल रही है। 


जानकारी के अनुसार, भागलपुर में शनिवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। देर रात उन्हें तेज बुखार की शिकायत मिली थी उसके बाद उन्हें नजदीकी डॉक्टर के पास लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने वायरल फीवर के साथ टाइफाइड की पुष्टि की। फिलहाल उन्हें भागलपुर सर्किट हाउस में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इसके बाद अब एयर एम्बुलेंस से उन्हे पटना लाने की सूचना है। 


इस मामले में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद सिन्हा ने बताया कि मंत्री ठाकुर को पहले से ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और प्रोस्टेट की समस्या है। इसके बावजूद उनकी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टर लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 


इसके बाद मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता कहकशां परवीन और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। रामनाथ ठाकुर आज भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। सम्मेलन में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी तय थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।