ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

उद्घाटन के पहले बह गया करोड़ों की योजना का शिलापट्ट, RJD बोली- 70 फीसदी घूस खा रही नीतीश सरकार

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले अब बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आरजेडी ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में सरकार 70 फीसदी

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले अब बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आरजेडी ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में सरकार 70 फीसदी घूस खा रही है। नीतीश कुमार खुद सरकारी योजनाओं के पैसे का बंदरबाट कर रहे हैं।

उद्घाटन के पहले बह गया करोड़ों की योजना का शिलापट्ट, RJD बोली- 70 फीसदी घूस खा रही नीतीश सरकार

आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश सरकार योजनाओं में इतना ज्यादा घोटाला कर रही है कि उद्घाटन के पहले ही निर्माण धराशायी हो जा रहा है उन्होनें अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई के करुआ खाप गांव की चर्चा करते हुए कहा कि यहां उन्हें 1 करोड़ 24 लाख की योजनाओं का उद्घाटन करना था लेकिन रातों-रात योजना का शिलापट्ट ही बह गया। अधिकारी पैसे की लूट और बंदरबाट में लगे हुए हैं। उन्होनें कहा कि दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। विजय प्रकाश ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन हरियाली के तहत इसका काम हुआ था लेकिन इसे भी अधिकारियों ने नही बख्शा। उन्होनें कहा कि ये इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में भी उठाएंगे । 

उद्घाटन के पहले बह गया करोड़ों की योजना का शिलापट्ट, RJD बोली- 70 फीसदी घूस खा रही नीतीश सरकार

वहीं विजय प्रकाश जमुई के लखनपुर पहुंचे। जहां उन्होनें सात निश्चय योजना की भी पोल खोली। उन्होनें वीडियो जारी करते हुए योजनाओं की हकीकत बयां की है। विजय प्रकाश ने बताया कि किस तरह से सात निश्चय योजना में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि सात निश्चय योजनाओं के तहत पूरे सूबे में 24000 करोड़ की योजनाओं में लूट मची हुई है।

उद्घाटन के पहले बह गया करोड़ों की योजना का शिलापट्ट, RJD बोली- 70 फीसदी घूस खा रही नीतीश सरकार

विजय प्रकाश ने लखनपुर गांव के महादलित मुसहर परिवार के अमीरख मांझी की हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि सामंती प्रवृति के लोगों ने पहले तो उसकी हत्या कर दी उसके बाद उल्टे उसके बेटे को केस में फंसा दिया। सरकार गरीब,दलित और बैकवर्ड के खिलाफ काम कर रही है। इस सरकार में सामंती का पैर छुए बिना कोई नहीं रह सकता । नीतीश सरकार के अधिकारी भी उसी एजेंडे पर काम कर रहे हैं।