ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: होली से पहले बुझ गए दो घरों के चिराग, पटना में रील बनाने के दौरान गंगा में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Patna News: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है लेकिन इससे पहले पटना में दो घरों के चिराग बुझ गए. गंगा में रील बनाने के दौरान डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई.

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News:  बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट घाट पर रील बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। गंगा में नहाते वक्त दोनों दोस्त रील बना रहे थे, तभी गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त गंगा में नहाने के लिए कलेक्ट्रेट घाट पहुंचे थे। तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे जबकि तीसरा वीडियो बना रहा था। इसी दौरान तीनों लड़के डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक लड़के को तो बचा लिया लेकिन दो डूब गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गांधी मैदान थाना की पुलिस पहुंची है और दोनों लड़कों के शव को नदी में तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी कलेक्ट्रेट घाट पहुंचे है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घर में होली की तैयारियां चल रही थी लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और होली की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।