ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तबादले के बाद भी एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, DGP ने सभी जिलों के SP को दिया सख्त निर्देश

PATNA : बिहार के पुलिसकर्मियों को अब सतर्क होने की जरूरत है. राज्य के डीजीपी एसके सिंघल ने सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को सख्त निर्देश दिया है कि वैसे पुलिसकर्मियों पर क

तबादले के बाद भी एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, DGP ने सभी जिलों के SP को दिया सख्त निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के पुलिसकर्मियों को अब सतर्क होने की जरूरत है. राज्य के डीजीपी एसके सिंघल ने सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को सख्त निर्देश दिया है कि वैसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी, जो तबादले के बावजूद पुराने स्थान पर जमे हुए हैं. डीजीपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने को कहा है.


बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करने का आदेश देने के साथ-साथ उन पर कार्रवाई की रिपोर्ट की भी मांग की है. ट्रांसफर के बावजूद भी ऐसे पुलिस अधिकारी और जवान को हर हाल में उन्हें ट्रांसफर वाले स्थान पर योगदान देना होगा, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


डीजीपी सिंघल ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को विरमित करने के आदेश देने के साथ इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तबल की है. 10 दिनों के अंदर सभी एसएसपी, एसपी और कार्यालय प्रधान से इसकी जानकारी भेजने को कहा गया है. 


डीजीपी एसके सिंघल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को 1 जनवरी 2021 के प्रभाव से निश्चित रूप से विरमित करना है.  ऐसे कर्मियों के जनवरी का वेतन नए स्थान से ही जारी करने का आदेश भी उन्होंने दिया है. बावजूद इसके यदि पुलिसकर्मी नए स्थान पर योगदान नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी. 


बिहार के डीजीपी ने साफ किया है कि नियंत्री पदाधिकारी यदि ससमय विरमित नहीं करते हैं और जनवरी का वेतन भुगतान उसी जिला या इकाई से होता है तो नियंत्री पदाधिकारी को दोषी माना जाएगा. उनके विरुद्ध इस आदेश के उल्लंघन के लिए कार्रवाई होगी. 

टैग्स