ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

IRCTC Pantry Car : अब रात में ट्रेन में भूख लगी तो क्या करेंगे? IRCTC का बड़ा फैसला, 11 बजे के बाद नहीं मिलेगा खाना

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। IRCTC ने ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पेंट्रीकार सेवा बंद करने का फैसला लिया है। अब इस दौरान यात्रियों को खाना, नाश्ता और गर्म पानी जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी बढ़ स

 IRCTC Pantry Car : अब रात में ट्रेन में भूख लगी तो क्या करेंगे? IRCTC का बड़ा फैसला, 11 बजे के बाद नहीं मिलेगा खाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

 IRCTC Pantry Car : रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब रात के समय ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को पेंट्रीकार से भोजन, नाश्ता या गर्म पानी जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने सभी रेलवे जोनों को निर्देश जारी कर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पेंट्रीकार सेवा बंद रखने का आदेश दिया है। इस निर्णय की जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी साझा की है।


आईआरसीटीसी के अनुसार, पेंट्रीकार की रसोई और अन्य उपकरणों की नियमित सफाई, रखरखाव और तकनीकी जांच के लिए यह कदम उठाया गया है। निर्धारित समय के दौरान पेंट्रीकार पूरी तरह बंद रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार का भोजन या पेय पदार्थ उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।


 रात में यात्रियों को हो सकती है परेशानी

इस नए नियम का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। विशेष रूप से उन यात्रियों को दिक्कत होगी जिनकी यात्रा का बड़ा हिस्सा रात के समय पूरा होता है। ऐसे यात्रियों को भोजन या अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए स्टेशन पर मौजूद स्टॉल अथवा अधिकृत वेंडरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।


अवैध वेंडरों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका

रेलवे यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने आशंका जताई है कि रात में पेंट्रीकार सेवा बंद होने के बाद ट्रेनों में अवैध वेंडरों की सक्रियता बढ़ सकती है। कई बार अधिकृत विक्रेताओं की आड़ में अवैध रूप से ट्रेनों में चढ़ने वाले लोग यात्रियों से खाद्य सामग्री और पानी के लिए मनमाने दाम वसूलते हैं। यदि निगरानी नहीं बढ़ाई गई तो यात्रियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ गुणवत्ता संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।