ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?

72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

चलती ट्रेन से फेंके गए कैलाश कुमार की मौत के मामले में दानापुर GRP की लापरवाही पर कार्रवाई हुई है। अज्ञात शव का निर्धारित 72 घंटे से पहले अंतिम संस्कार कराने के मामले में सहायक दारोगा राकेश कुमार और सिपाही अविनाश कुमार को निलंबित किया गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: चलती ट्रेन से फेंके जाने के बाद कैलाश कुमार की मौत के मामले में दानापुर GRP की लापरवाही सामने आने पर दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अज्ञात शव को निर्धारित 72 घंटे की पहचान अवधि पूरी होने से पहले ही करीब 24 घंटे में अंतिम संस्कार कराने के आरोप में दानापुर रेल थाना के सहायक दारोगा राकेश कुमार और सिपाही अविनाश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, चलती ट्रेन में दोस्त के साथ मारपीट और लूटपाट के बाद कैलाश कुमार के हाथ-पैर बांधकर उसे ट्रेन से फेंक दिया गया था। इसके बाद नेऊरा-बिहटा के बीच रेलवे ट्रैक से GRP को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा, लेकिन निर्धारित 72 घंटे की अवधि पूरी होने से पहले ही करीब 24 घंटे में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।



मामले में रेल पुलिस अधीक्षक पटना आनंद कुमार राय ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। रेल एसपी के अनुसार, अज्ञात शव मिलने पर यूडी कांड दर्ज कर उसे शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का प्रावधान है। इस मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।



रेल एसपी ने बताया कि कैलाश कुमार की मौत के मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में न्यायालय से वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।



गौरतलब है कि मृतक कैलाश कुमार आरा के अनाईठ निवासी अर्जुन कुमार का 20 वर्षीय पुत्र था। परिजनों का आरोप है कि छह सितंबर की रात बक्सर से लौटने के दौरान ट्रेन में बदमाशों ने कैलाश और उसके दोस्त रितेश के साथ मारपीट की। इसके बाद कैलाश को ट्रेन से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता