ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

chaiti chhath : पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन इलाकों में नहीं चलेंगे कोई भी वाहन; जानिए क्या है इसके कारण

chaiti chhath : तीन मार्च दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे और चार मार्च को आधी रात दो बजे से सुबह आठ बजे या यातायात सामान्य होने तक कारगिल चौक से दीदारगंज तक वाहन नहीं जाएंगे

chaiti chhath
chaiti chhath
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

chaiti chhath :लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास करेंगी। ऐसे में छठ पूजा को लेकर पटना में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जिससे छठ व्रती को घाट जाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 


जानकारी के मुताबिक, चैती छठ पर पटना के अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक आम वाहन नहीं चलेंगे। जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। पर्व को लेकर तीन और चार मार्च को सात-सात घंटे कई मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन मार्गों पर छठ व्रतियों के वाहनों के आवागमन की छूट होगी। 


वहीं, जिला प्रशासन के छठ व्रतियों के वाहन खड़े करने के लिए घाटों को समीप 13 पार्किंग तय की है। एंबुलेंस व आपातकालीन वाहन को प्रतिबंध से अलग रखा गया है। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 60 स्थानों पर 125 यातायात पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के अलावा 300 से अधिक पुलिसकर्मी की तैनात की जाएगी। इस दौरान वाहनों को हटाने के लिए छह क्रेन भी लगाई जाएंगी।


तीन मार्च दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे और चार मार्च को आधी रात दो बजे से सुबह आठ बजे या यातायात सामान्य होने तक कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर आम वाहन का परिचालन नहीं होगा। सिर्फ छठ व्रतियों के वाहनों पार्किंग के लिए खजांची रोड से पटना कॉलेज, सायंस कॉलेज परिसर में जा सकेंगे। इस दौरान गायघाट की ओर जाने वाले वाहन पुरानी बाईपास अथवा न्यू बाईपास से धनकी मोड़ व बिस्कोमान गोलम्बर से गायघाट की ओर पार्किंग में जा सकेंगे।


इधर,जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलम्बर से गायघाट तक दोनों फ्लैक में सभी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी और पार्किंग की अनुमति भी नहीं होगी। जेपी सेतु पूर्वी घाट गेट नंबर-93 एवं 92 घाट पर जाने वाले वाहनों को जेपी सेतु रेलवे ब्रीज के पूरब खड़ा कराया जाएगा। अटल पथ से जेपी सेतु से सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। इस सड़कों पर वाहनों के खड़ा करने की भी अनुमति नहीं होगी। छठ व्रतियों के वाहन 3:30 बजे जेपी सेतु पूर्वी घाट तक जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग अटल पथ के पश्चिमी लेन में होगी।


पाटीपुल घाट, दीघा घाट, शिवा घाट, मीनार घाट (दीघा) पार्किंग बनाई गई है। वहां से गाड़ी लगाकर श्रद्धालु पैदल घाटों पर जाएंगे। आकस्मिक वाहनों को अशोक राजपथ और रूपसपुर नहर रोड से जेपी सेतु होते हुए सोनपुर की ओर भेजा जाएगा।