ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

टोला संपर्क पथ का बचा हुआ काम जल्द होगा पूरा, CM नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

PATNA : राज्य में सात निश्चय पार्ट 2 की योजनाओं पर मुहर लगाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने आज ग्रामीण कार्य विभाग की सम

टोला संपर्क पथ का बचा हुआ काम जल्द होगा पूरा, CM नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य में सात निश्चय पार्ट 2 की योजनाओं पर मुहर लगाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने आज ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की है. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्देश टोला और बसावट के बीच संपर्क पथ का बचा हुआ काम पूरा कराने का है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह टोला और बसावट में छूटी हुई सड़कों का निर्माण कराएं. संपर्कता के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन कराने का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है.


एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में मुख्यमंत्री ने आज ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की इस मौके पर विभागीय मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ-साथ ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज पाल भी मौजूद रहे. राज्य के मुख्य सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार और खाद्य विभाग के सचिव विनय कुमार भी इस बैठक में शामिल हुए.


बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से एक प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया, जिसमें विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लेखा-जोखा था. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वह ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों का लगातार मेंटेनेंस कराएं. जल्द से जल्द ग्रामीण इलाके में और संपर्कता कायम हो इसके लिए योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया.


ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मौजूदा स्थिति और बनावट की संपर्कता की स्थिति ग्रामीण पशुओं के अनुरक्षण कार्य न्यू मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.