ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

PATNA : बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्री मानसून के दौ

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी हिस्से में मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है. उत्तर बिहार में सतह से, 900 मीटर ऊपर पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी हवाएं जबकि दक्षिण बिहार में 1.5 किमी ऊपर पछुआ और दक्षिणी पछुआ हवाएं चल रही हैं. इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और वज्रपात होगा.


बता दें पटना में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शनिवार को बादल छाए रहेंगे.


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के ऊपर जाने वाली ट्रफ रेखा के प्रभाव से मौसमी सिस्टम सक्रिय हुआ है. इससे पूर्णिया, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, कटिहार, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलों में 10 से 55 एमएम तक बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी बिहार में पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित दूसरे हिस्से में हल्की बारिश होगी. बिहार के सभी हिस्से में गुरुवार को बारिश से तापमान में दो से सात डिग्री की गिरावट आई है.


टैग्स