ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

पटना : 3 बच्चों के साथ नदी में कूद महिला ने दे दी जान, पारिवारिक कलह से थी परेशान

PATNA : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने 3 बच्चों के साथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. मामला बाढ़ के भदौरा थाना इलाके की डभामा पंचायत के घटोरा पर गांव की है. बताया जा रहा कि

पटना : 3 बच्चों के साथ नदी में कूद महिला ने दे दी जान, पारिवारिक कलह से थी परेशान
Anamika
3 मिनट

PATNA : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने 3 बच्चों के साथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. मामला बाढ़  के भदौरा थाना इलाके की डभामा पंचायत के  घटोरा पर गांव की है.

 बताया जा रहा कि घटोरा गांव निवासी नरेश यादव की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ रविवार को म्हाने नदी में कूद गई. शाम 4 बजे चारों का शव बरामद कर लिया गया है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि स्नान के दौरान महिला समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि  नरेश और उसकी पत्नी में शनिवार को पारिवारिक कलह हुई थी जिसके बाद से ही वह परेशान चल रही थी.

 मृतका की पहचान 35 साल की  विभा देवी, 7 साल का दिलशान, 4 साल का गुलशन कुमार और 1 साल की अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला सुबह घर से निकली और म्हाने नदी में छलांग लगा दी. इसी बीच घरवाले उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. शाम करीब 4 बजे एक ग्रामीण नदी की तरफ गया और पानी में शव देखकर गांव वालों को सूचना दी. जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 वहीं महिला के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. मृतका  कि बहन ने बताया कि विवाह के बाद पति और उसके ससुर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे इसके चलते हाल के महीने में वह अपने बहन के यहां ही रहती थी. बहुत समझा बुझाकर उसे ससुराल भेजा गया था. वहीं पुलिस आत्महत्या या दुर्घटना के बीच उलझी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. परिजनों के लिखित आवेदन आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.