ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: तीन नए एयरपोर्ट की घोषणा के बाद एक्टिव हुआ AAI, बिहार पहुंचने वाली है सर्वे टीम

Bihar News: केंद्रीय बजट में पिछले दिनों बिहार में तीन नए ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के निर्माण की घोषणा होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्शन में आ गया है। आगामी 6 फरवरी को सर्वे टीम बिहार के राजगीर पहुंच रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में तीन नए ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के निर्माण की घोषणा के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्टिव मोड में आ गया है। नालंदा के राजगीर, भागलपुर और सारण के सोनपुर में तीनों एयरपोर्ट का निर्माण होना है। आगामी 6 फरवरी को सर्वे टीम बिहार के राजगीर पहुंच रही है, जो हवाई क्षेत्र के आसपास की मैपिंग करेगी और बाधाओं को हटाने के साथ साथ कम करने की सिफारिश करेगी।


सर्वे टीम के आने की जानकारी देते हुए पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ओएलएस सर्वे के लिए 6 से 12 फरवरी के बीच राजगीर का दौरा करेगी। पिछले साल नवंबर में इसको लेकर एक प्री सर्वे किया गया था। बिहार सरकार ने नालंदा के सिलाव के पास करीब 12 सौ एकड़ भूमि की पहचान की है। फिलहाल भूमि अधिग्रहण का काम नहीं हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा।


राजगीर के लिए सर्वे का काम पूरा होने के बाद सोनपुर और भागलपुर में सर्वे का काम कराया जाएगा। राजगीर में ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के लिए तेजी से काम हुआ है हालांकि भागलपुर में जमीन की उपलब्धता के बारे में एएआई पटना को जानकारी नहीं थी। सोनपुर में पहचान की गई जमीन हाजीपुर-छपरा फोर लेन से चार किलोमीटर दूर है। वहीं पटना हवाई अड्डा का भी विस्तार किया जाएगा। विस्तार के बाद पटना एयरपोर्ट की सालाना क्षमता तीन लाख से दस लाख यात्रियों तक बढ़ जाएगी।


इससे पहले बिहार कैबिनेट ने साल 2024 में ही राजगीर और भागलपुर में ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। फिलहाल बिहार में तीन एयरपोर्ट पटना, गया और दरभंगा से उड़ाने हो रही हैं। पूर्णिया के रक्षा एयरबेस को नागरिक उड़ानों के लिए विकसित किया जा रहा है।