ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में 12 की दर्दनाक मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, बिहार के मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा

तेलंगाना की सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत, 35 घायल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में 12 की दर्दनाक मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, बिहार के मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा
मुआवजे की घोषणा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज वन में सोमवार को सिगाची फार्मा केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 34 कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के रहने वाले मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत ही दुखद है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र के सिगाची केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले मृतक के आश्रित को दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। 


मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि तेलंगाना सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करें, साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। बता दें कि यह घटना सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच हुई। घटना में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लोग घायल हो गये हैं।