ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी के विभाग का बड़ा फैसला : अब सरकारी अस्पतालों पर भी चलेगा बुलडोजर, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार भी अब यूपी के योगी मॉडल के तर्ज पर बुलडोजर चलाएगी। नीतीश - तेजस्वी की सरकार राज्य में सरकारी अस्पतालों में हुए अति

तेजस्वी के विभाग का बड़ा फैसला : अब सरकारी अस्पतालों पर भी चलेगा बुलडोजर, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव  की सरकार भी अब यूपी के योगी मॉडल के तर्ज पर बुलडोजर चलाएगी। नीतीश - तेजस्वी की सरकार राज्य में सरकारी अस्पतालों में हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन से समन्वय कायम कर स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के अतिक्रमण को खाली कराएगा। इस अभियान की शुरुआत जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।


दरअसल, राज्य के अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिक्रमणकारियों का लगातार कब्जा देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर अस्पताल की जमीन पर ही मकान दुकान बने हुए हैं। इतना ही नहीं आ स्थाई बाजार भी अस्पताल परिसर में सजे रहते हैं इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और इलाज के दौरान डॉक्टर को भी शांतिपूर्ण वातावरण नहीं मिल पाता है। ऐसे में अब सरकार ने यह तय किया है।


स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाए। इसके लिए विभाग ने सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक, प्राचार्य व अस्पतालों के प्रभारी को इस बाबत आवश्यक निर्देश दे दिया है। पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक के बाद जिलों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्हें कहा गया है कि वे अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लें।


इधर, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अस्पतालों को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान शुरू होगा। सरकार की कोशिश है कि अस्पतालों में इलाज कराने वालों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में उपचार कराने की सुविधा मिले। अस्पताल परिसर में असामाजकि तत्वों का जमावड़ा न हो और वहां केवल स्वास्थ्य व्यवस्था का ही कार्य हो।