ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

तेज प्रताप यादव ने राहुल-तेजस्वी यादव की यात्रा पर बोला तीखा हमला: लोकतंत्र बचाने नहीं इसे तार-तार करने निकले हैं

तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी और अपने भाई तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र बचाने नहीं बल्कि इसे तार-तार करने के लिए निकाली गई है।

PATNA
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और RJD नेता तेजस्वी यादव तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर खुला हमला बोल दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने यात्रा के उद्देश्यों पर सवाल उठाए और पूछा है कि ये यात्रा लोकतंत्र बचाने की है या लोकतंत्र को तार तार करने के लिए निकाली गई है. 


तेज प्रताप का तीखा हमला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर तेज प्रताप ने यात्रा के उद्देश्यों पर सवाल उठाते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को तार तार करने निकले हैं।" उन्होंने पटना में निर्वाचन आयोग कार्यालय के दौरे के बाद भी पत्रकारों से बातचीत में भी  SIR के मुद्दे को "समय की बर्बादी" करार देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की वकालत की थी।


तेज प्रताप का सबसे तीखा हमला नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह के ड्राइवर और एक पत्रकार पर हुए कथित हमले को लेकर था। उन्होंने इसे "जयचंद" द्वारा किया गया हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। "जयचंद" शब्द का इस्तेमाल तेज प्रताप ने पहले भी विश्वासघात के संदर्भ में किया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका इशारा RJD  के भीतर किसी व्यक्ति की ओर हो सकता है। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ।"


तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा, "मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस पास के जयचंदों से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।"


नबीनगर हमला विवाद

तेज प्रताप द्वारा उल्लेखित हमला नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह के ड्राइवर और एक पत्रकार पर हुआ था। हालांकि इस घटना के विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन तेज प्रताप का इसे "जयचंद" से जोड़ना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। तेज प्रताप का यह बयान तेजस्वी के नेतृत्व या उनके करीबी सहयोगियों पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है। विजय कुमार सिंह, जिन्हें डब्लू सिंह के नाम से भी जाना जाता है, औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

संबंधित खबरें