ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

तेजप्रताप कर रहे शॉपिंग, राबड़ी देवी फेंक रही हैं बहू ऐश्वर्या के कपड़े

PATNA : लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। सास-बहू का झगड़ा सड़क पर आ गया है। राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सारा समान उनके मायके भेजवा दिया है। वहीं घर में मचे घमासान से बेखबर तेजप्रताप सोशल मीडिय़

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। सास-बहू का झगड़ा सड़क पर आ गया है। राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सारा समान उनके मायके भेजवा दिया है। वहीं घर में मचे घमासान से बेखबर तेजप्रताप सोशल मीडिय़ा में अपना स्टाइल झाड़ने में लगे हैं।

इंस्टाग्राम पर तेजप्रताप ने आज ही अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'यह मेरा ऐटिट्यूड नहीं है, यह मेरा स्टाइल है।' दरअसल तेजप्रताप ने किसी मॉ़ल में शापिंग करते हुए वहां से अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर अपडेट करते हुए कुछ ऐसा लिखा है जिसपर यूजर्स ने ट्रोल भी किया।


इधर ऐश्वर्या के पिता और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय को जैसे ही यह जानकारी मिली कि राबड़ी देवी ने उनकी बेटी का सारा सामान ससुराल से मायके भिजवा दिया है वह भड़क गए। आनन-फानन में गेट के बाहर निकले और राबड़ी देवी के सिक्योरिटी के लोगों को सामान वापस ले जाने को कहा ।चंद्रिका राय के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सिक्योरिटी के लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और जिस पिकअप वैन पर सामान लगा हुआ था उसे चंद्रिका राय के घर के बाहर छोड़कर ही चलते बने।

ऐश्वर्या शादी के बाद जो सामान लेकर चंद्रिका राय के घर से अपने ससुराल गई थी वह सारा सामान लालू परिवार ने वापस कर दिया है। लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है ऐसे में चंद्रिका राय ने दो टूक कह दिया है कि राबड़ी देवी ने भले ही ऐश्वर्या का सामान वापस कर दिया हो लेकिन वह इसे अपने घर में नहीं रखेंगे। चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सारा सामान पुलिस जब करके अपने पास ले जाएं क्योंकि मामला कोर्ट में है।


वहीं इधर तेजप्रताप के ऐटिट्यूड और स्टाइल की बात पर एक यूजर ने उनको 'C ग्रेड भोजपुरी स्टार' तक कह दिया। सुदीप भंडारी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए तेजप्रताप का मजाक उड़ाया।इतना ही नहीं हर्षवर्धन नाम के एक इंस्टा यूजर ने तेजप्रताप को घर-गृहस्थी पर ध्यान देने की नसीहत दे डाली।  हर्षवर्धन ने लिखा कि 'अरे घर गृहस्थी पे भी ध्यान दीजिए। खाली फोटू ही मत डालिए।' एक यूजर ने तो टिपण्णी में अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।



टैग्स