ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

बीजेपी की हार में ही देश की जीत है: तेजस्वी ने किया दावा, बंगाल में बनेगी ममता दीदी की सरकार

पटना पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। कहा कि ममता बनर्जी की सरकार फिर बनेगी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

बिहार न्यूज
BJP पर जमकर हमला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार भी बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। भाजपा की हार में ही देश की जीत है।  


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। बिहार के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया है। वहां के लोग एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार को ला रहे हैं इस बात का हमें पूरा भरोसा है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग बेहद ही बेशर्म लोग है, बंगाल में जाकर खूब मटन और मछली खा रहे हैं। ये लोग ठोंगी लोग है। 


उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के रहते देश बर्बाद हो गया। 11 साल से ज्यादा समय से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन आज तक उन्होंने  बंगाली भाईयों के लिए कोई काम नहीं किया। पीएम मोदी एक काम बताये जो किये हैं। तेजस्वी ने कहा कि टीएमसी को गाली देने के अलावे इन्होंने कुछ नहीं किया।