ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

लालू नहीं झुके तो बेटा भी नहीं झुकेगा, तेजस्वी ने किया दावा..आने वाला दिन होगा हमारा

पटना में RJD के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव नहीं झुके तो वे भी नहीं झुकेंगे। अभी बिहार की हालत बदहाल है। इस बदहाली को हम ही दूर करेंगे। आने वाला कल हमारा होगा।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD)अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राज्यभर से से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं ने तेजस्वी यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया।


कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, डॉ. अनवर आलम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा हुई। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंच को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव जब नहीं झुके, तो बेटा भी नहीं झुकेगा। आने वाला समय हमारा होगा। 


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने राजद का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब कर रहे हैं, जिसका विरोध होना चाहिए। तेजस्वी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनसे भी कुछ गलतियां हुई हैं।


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ओसामा पर झूठा केस किया गया है और पार्टी नेताओं को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा हालात को समझने की जरूरत है और आज दुश्मनों से लड़ने का समय है, न कि आपस में बंटने का। 


बिहार की स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था खराब हो चुकी है, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ सत्ता और कुर्सी की राजनीति में लगी हुई है और पिछले कुछ समय से कैबिनेट की बैठकें भी नियमित नहीं हो रही हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में स्थिति बदल सकती है।