ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी का कॉल जाते ही पटना डीएम ने दिया परमिशन, गर्दनीबाग में धरना पर बैठेंगे शिक्षक अभ्यर्थी

PATNA : नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह गर्दनीबाग में धरना पर बैठने का परमिशन दे दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

तेजस्वी का कॉल जाते ही पटना डीएम ने दिया परमिशन, गर्दनीबाग में धरना पर बैठेंगे शिक्षक अभ्यर्थी
First Bihar
5 मिनट

PATNA :  नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह गर्दनीबाग में धरना पर बैठने का परमिशन दे दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कॉल जाने के बाद पटना डीएम ने यह अनुमति दी है. पटना ईको पार्क में धरना दे रहे शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे तेजस्वी ने ये भी कहा था कि अगर सरकार इन कैंडिडेट्स को प्रदर्शन करने नहीं देती है तो मजबूरन उन्हें भी इस ठंड में ईको पार्क में बैठना पड़ेगा और वो भी इस आंदोलन में शामिल हो जायेंगे.


पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की ओर से गर्दनीबाग में धरना पर बैठने का परमिशन मिलने के बाद तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ पैदल ही गर्दनीबाग धरना स्थल पर निकल गए हैं. तेजस्वी के साथ-साथ उनके पीछे हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी भी चल रहे हैं, जो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों को पूरी करने की अपील राज्य सरकार से कर रहे हैं.


दरअसल शिक्षक बहाली में देरी के खिलाफ राज्य भर के अभ्यर्थी आंदोलन पर हैं. उन्होंने पटना के गर्दनीबाग में धरना देना शुरू किया था. लेकिन मंगलवार की शाम पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया. आज यानि बुधवार को अभ्यर्थी फिर से गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे तो एक बार फिर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. पुलिस से बचकर भागे सैकड़ो शिक्षक अभ्यर्थी पटना के ईको पार्क पहुंच गये. इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुए वाकये की खबर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दी.


शिक्षक अभ्यर्थियों के ईको पार्क में पहुंचने की खबर मिलने के बाद तेजस्वी यादव वहां पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित करना शुरू कर दिया. तेजस्वी ने राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मिला है लेकिन नीतीश सरकार लाठी-गोली चलवा रही है. तेजस्वी ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों और नियोजित शिक्षकों को इसका दंड दिया जा रहा है कि उन लोगों ने आरजेडी को वोट दिया था.


शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच से ही तेजस्वी यादव ने सूबे के मुख्य सचिव दीपक कुमार को फोन लगाया. लाउडस्पीकर ऑन था और तेजस्वी मुख्य सचिव से बात कर रहे थे. तेजस्वी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना किसी का भी अधिकार है. लेकिन शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी-गोली चलायी जा रही है. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव को कहा कि या तो आंदोलनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने की इजाजत दी जाये वर्ना वे भी ईको पार्क में ही धरना पर बैठ जायेंगे.


शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच से ही तेजस्वी ने पटना के डीएम को फोन लगाया. उन्हें भी आंदोलनकारियों के साथ हुए वाकये की पूरी जानकारी दी और कहा कि उनलोगों को धरना देने की इजाजत दी जानी चाहिये. लेकिन पटना के डीएम ये सही से समझ नहीं पाये कि उनकी बात किससे हो रही है. तेजस्वी ने उनसे कहा कि वे धरना देने का आवेदन उनके व्हाट्सएप पर भिजवा रहे हैं वे धरना की अनुमति दे दें. डीएम साहब रौब में बोले-अरे पहले भेजिये न तब देखेंगे. सैकड़ों लोगों के बीच लाउडस्पीकर ऑन कर मोबाइल पर हो रही बातचीत के दौरान डीएम के तेवर देख कर तेजस्वी भी हैरान रह गये. डीएम के तेवर देख उन्हें जोर देकर ये बोलना पड़ा कि वे तेजस्वी यादव बोल रहे हैं. तब जाकर पटना डीएम हडबड़ाये. तेवर डाउन हुआ और फिर बोले-जी सर, भेजिये न देख लेते हैं.


तेजस्वी यादव ने डीजीपी से भी बात कर आंदोलनकारियों के साथ हुए पुलिसिया जुल्म पर नाराजगी जतायी. उन्हें डीजीपी को भी कहा कि वे आंदोलनकारियों को धरना देने की इजाजत दिलवायें. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता