ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लॉ एंड आर्डर से कॉम्प्रमाइज नहीं करेंगे तेजस्वी, बोले- महागठबंधन की सरकार में किसी भी अपराधी को माफी नहीं

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने युवा नौकरी संवाद कार्यक्रम में बिहार के लोगों को संबोधित किया है. नेता प्रतिपक्ष ने लॉ एं

लॉ एंड आर्डर से कॉम्प्रमाइज नहीं करेंगे तेजस्वी, बोले- महागठबंधन की सरकार में किसी भी अपराधी को माफी नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने युवा नौकरी संवाद कार्यक्रम में बिहार के लोगों को संबोधित किया है. नेता प्रतिपक्ष ने लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आगे कहा कि जो उन्होंने संकल्प लिया है, उसे समय रहते पूरा किया जायेगा. महागठबंधन की सरकार लॉ एंड आर्डर से कॉम्प्रमाइज करने वाले नहीं हैं. किसी ही दोषी या साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जायेगा.


तेजस्वी यादव ने कहा कि "महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास झलक रहा है. शुरू दिन से मैं कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है. वह थक चुके हैं. कल पूर्णिया के धमदाहा में उन्होंने खुद इस बात का एलान कर दिया कि यह उनका अंतिम चुनाव है.'


तेजस्वी ने बिहार के लोगों से कहा कि जिस व्यक्ति ने खुद स बात का एलान किया हो, ऐसे लोगों को वोट देने का कोई मतलब नहीं बनता है. जनता को इस बात को समझना चाहिए कि बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है. सूबे में किसानों की स्थिति दयनीय है. यहां के अस्पताल आईसीयू में हैं. हॉस्पिटल में पानी भर जाता है. नीतीश कुमार का ये कहना कि ये चुनाव उनका आखिरी चुनाव है, ऐसे में समझा जा सकता है कि उन्होंने हार मान ली है. 


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अगर सीएम नीतीश ने 15 साल काम किया होता तो आज शायद ये नौबत नहीं आती. बिहार के कितने नौजवानों को कष्ट उठाना पड़ता है. पूरे सिस्टम को डबल इंजन की सरकार और नीतीश कुमार ने खत्म कर दिया है. नीति आयोग की रिपोर्ट में हर चीज में बिहार फिसड्डी रहा. 

टैग्स