ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेजस्वी का दावा : बिहार में 8 महीने बाद RJD सरकार, सत्ता में आते ही लागू करेंगे डोमिसाइल नीति

GAYA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे में बेरोजगारी यात्रा पर निकले हैं. गया जिले के शेरघाटी में तेजस्वी यादव की आज सभा थी. इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे में बेरोजगारी यात्रा पर निकले हैं. गया जिले के शेरघाटी में तेजस्वी यादव की आज सभा थी. इस सभा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा बिहार में 8 महीने बाद आरजेडी की सरकार बनेगी. सत्ता में आते ही राजद डोमिसाइल नीति लागू करेंगे. राज्य के नौजवानों को राज्य में ही नौकरी देंगे. 



इस जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि रोजगार सृजन करने के लिए बिहार में कारखाने क्यों नहीं खुल सकते हैं. पिछले 15 सालों में कोई भी कारखाना नहीं खुला है. बिहार में आखिर क्या कारण है कि यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगाया जा रहा है. बोध गया में पर्यटन का विकास नहीं हो पाया है. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में इच्छा शक्ति की कमी है. लोग चांद पर जा रहे हैं. हम नौजवानों को नौकरी नहीं दे रहे हैं. बिहार के बच्चे ही नहीं, बिहार का पैसा भी बाहर जा रहा है. बिहार में अच्छे स्कूल और कॉलेज बनाने की जरूरत है. बिहार में बड़े संस्थान खोले जायेंगे, तो यहां के बच्चे अपने ही राज्य में पढ़ाई करेंगे. 


आज काम की बात करनी है. विकास की बात करनी है. आपको एनआरसी चाहिए, सीएए चाहिए या नौकरी चाहिए. इस काले कानून को 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों के खिलाफ लाया गया है. भीख मांगने वाले और झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोग कहां से डाक्यूमेंट्स लाएंगे. मंदिर मस्जिद और हिन्दू-मुस्लिम पर चर्चा की जा रही है. इतना ही नहीं जब कोई नहीं मिलता तो इमरान खान पर बात शुरू हो जाती है.