ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरवार तेज, लालू ने तेजस्वी के समर्थन में किया तीखा हमला, कहा.."तेजस्वी अकेले 5 पर भारी"

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एनडीए नेताओं पर तंज कसते हुए पोस्टर शेयर किया, जिसमें अकेले तेजस्वी यादव को पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार पर भारी दिखाया गया है।

Bihar
तेजस्वी बनाम एनडीए
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ही राजनीतिक पार्टियों और नेताओं की ओर से पोस्टरवार शुरू हो चुका है। कभी सत्ता पक्ष पोस्टर और सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ्स के माध्यम से विपक्ष पर हमलावार है तो कभी विपक्ष सत्ता पक्ष पर पोस्टरवार कर रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फोटो शेयर किया है। 


जिसमें तराजू पर एक ओर पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार,विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी वही दूसरी ओर तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं और नीतीश कुमार कह रहे हैं कि नहीं ना झुक रहा है जी.. लालू यादव ने इस कार्टून को शेयर करते हुए यह लिखा है कि अपनी विनम्रता, सौम्यता, शालीनता, मधुरता, तार्किकता, वाकपटुता, संघर्षशीलता, रचनात्मकता, कुशलता, कुशाग्रता एवं एकाग्रता से अकेले तेजस्वी ने बिहार में इनके पसीने छुड़ा रखे है।  लालू यादव का कहना है कि एक अकेला उनका बेटा तेजस्वी 5 लोगों पर भारी पड़ रहा है। लालू ने इस पोस्टर के माध्यम से एनडीए के नेताओं को आइना दिखाया है। 


इससे पहले लालू ने एक और फोटो शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश नजर आ रहे हैं। जिसमें यह लिखा हुआ है कि मतदाता सरकार चुनेंगे..वही दूसरे बॉक्स में यह लिखा गया है कि सरकार मतदाता चुनेगी। लालू ने आगे लिखा है कि लोकतंत्र के हत्यारे अब अपनी पसंद के वोटर चुनकर बाबा साहेब के संविधान को समाप्त करना चाहते हैं। 


वही दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें केले का पत्ता पहने मुख्यमंत्री और उनके विधायक-सांसद को दिखाया गया है। एआई तस्वीर लगाते हुए यह लिखा गया है कि 2005 से पहले हम विधानसभा और संसद में कपड़े पहनकर नहीं बल्कि पत्ता लपेटकर आते थे जी?  ई तो कपड़ा का आविष्कार हम ना किये हैं जी! उ लोग कुछ किया है? 

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरवार तेज, लालू ने तेजस्वी के समर्थन में किया तीखा हमला, कहा.."तेजस्वी अकेले 5 पर भारी"बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरवार तेज, लालू ने तेजस्वी के समर्थन में किया तीखा हमला, कहा.."तेजस्वी अकेले 5 पर भारी"