ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ रवाना, लालू यादव ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार चुनाव से पहले ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को रवाना किया। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने हरी झंडी दिखाया। यह रथ गांव-गांव जाकर महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यों और आगामी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

Bihar
तेजस्वी रथ रवाना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को राबड़ी आवास से रवाना किया गया। इस रथ को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव, पंचायत- पंचायत और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और महागठबंधन सरकार द्वारा पिछले 17 महीनों में किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करेगा।


लालू यादव ने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को यह भी बताया जाएगा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर सभी के साथ न्याय होगा और उनके हक और अधिकारों की रक्षा की जाएगी। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘निश्चय रथ’ भी चर्चा में था, जो हरियाणा से बनकर बिहार आया है। नीतीश इसी रथ से चुनाव प्रचार करेंगे। 


वहीं शुक्रवार की शाम आरजेडी ने ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को रवाना किया। राजद का यह रथ अपनी पार्टी की घोषणाओं से लोगों को अवगत कराएगा। तेजस्वी यादव ने कहा था कि उनकी सरकार बिहार में बनने के बाद 125 की जगह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। पेंशन योजना को 1100 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने और ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने का काम करेंगे। इसी बात को बताने के लिए तेजस्वी संदेश रथ को आज लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास से रवाना किया है।