ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

तेजस्वी ने बिहार सरकार को राजधर्म की दिलायी याद, कोरोना संकट में अप्रवासी बिहारी भाईयों को छोड़ा भूखा

PATNA : तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बयान पर बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होनें कहा है कि बिहार के लाखों अप्रवासी भाईयों को सरकार ने उनके

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बयान पर बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होनें  कहा है कि बिहार के लाखों अप्रवासी भाईयों को सरकार ने उनके अपने हाल पर छोड़ दिया है। जबकि वे सूबे की अर्थव्यवस्था में 60 हजार करोड़ का योगदान देते हैं।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अप्रवासी भाई राज्य की मानव संसाधन पूंजी है। ये सभी कुशल, अर्द्ध कुशल व अकुशल श्रमिक राज्य के कमाऊ पूत है जो प्रतिवर्ष 50 से 60 हज़ार करोड़ का अंशदान राज्य की अर्थव्यवस्था को देते है। उन्हें संकट की घड़ी में राज्य द्वारा इस तरह छोड़ देना नैतिकता, मानवता और राजधर्म के विरुद्ध है।


तेजस्वी यादव ने सरकार पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के इस बयान के हवाले से सरकार पर हमला बोला है जिसमें उन्होनें कहा था कि दूसरे प्रदेशों में 6.67 लाख बिहारी फंसे हुए हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बाहर रहने वाले ये अप्रवासी भाई जो कुशल, अर्द्ध कुशल और अकुशल श्रमिक के तौर पर बिहार के बाहर काम करते हैं ये सरकार को 50 से 60 हजार करोड़ की आमदनी देते हैं। उन्हें भी सरकार ने  भूखे मरने को छोड़ दिया है। 


बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी थी कि दूसरे प्रदेशों में 6.67 लाख बिहारी फंसे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 60 हजार मजदूर फोन कर मदद मांग रहे हैं।  डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि बिहार के 6.67 लाख लोग  अंडमान, सिक्किम से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र,गुजरात तक में फंसे हुए हैं। बिहारियों के खाते में आपदा राहत कोष से 1-1 हजार रुपये भेजा जा चुका है। सर्वाधिक दिल्ली में 1.30 लाख, हरियाणा में 95,999, महाराष्ट्र में 72,243, गुजरात 61,944, पंजाब, 37,771, राजस्थान 26,849, तमिलनाडु 26,312, पश्चिम बंगाल 25,181 व अंडमान निकोबार में 265 प्रवासी बिहारियों के खाते में राशि भेजी गयी है। प्राप्त कुल आवेदन 13.26 लाख में से शेष बचे 6.59 लाख बिहारी प्रवासियों को भी शीघ्र राशि भेजी जा रही है। सुशील मोदी ने लोगों से अपील की भी की थी कि जहां हैं, लोग वहीं रूके रहें। सरकार उनकी मदद की कोशिश में जुटी हुई है। 





टैग्स