ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा आज से... JDU ने नए पोस्टर के जरिये आर्थिक उगाही यात्रा बताया

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के पहले तेजस्वी युवा क्रांति रथ के जरिए बिहार भर में घूमेंगे। पटना के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव आज से बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के पहले तेजस्वी युवा क्रांति रथ के जरिए बिहार भर में घूमेंगे। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आज बेरोजगारी हटाओ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। पार्टी के सभी विधायकों, विधान परिषद, जिलाध्यक्ष और प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यात्रा की शुरुआत होगी।


जनता दल यूनाइटेड तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को लेकर आज एक बार फिर से हमला बोला है। जेडीयू की तरफ से नया पोस्टर जारी करते हुए तेजस्वी की यात्रा को आर्थिक उगाही यात्रा का नाम दिया गया है जेडीयू ने पैसे के खिलाफ नया स्लोगन देते हुए लिखा है 'हाईटेक बस तैयार हुआ.. अति पिछड़ा शिकार हुआ'। तेजस्वी जिस लग्जरी बस पर सवार होकर यात्रा करने वाले हैं जेडीयू ने उस पर पहले से सवाल खड़ा कर रखा है। जेडीयू के नए पोस्टर में बस की ड्राइविंग सीट पर लालू यादव को दिखाया गया है जो कि तेजस्वी उनके साथ वाली सीट पर बैठे हैं। बस के ऊपर अपनी लाठी अपना परिवार का नारा लिखा गया है। 


लग्जरी बस की खरीद को लेकर जेडीयू ने कई सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव की घेराबंदी की है। जेडीयू का आरोप है कि अतिपिछड़ा समाज से आने वाले एक गरीब मंगल पाल से आर्थिक जालसाजी कराते हुए आरजेडी के ही पूर्व विधायक ने लग्जरी बस को खरीदा है। अब देखना है कि तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा का शुभारंभ करते हुए इन सवालों का जवाब कैसे देते हैं।