ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्‍वी का पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन, स्कूल ने बैंक अकाउंट और फोटो के साथ लालू यादव को बुलाने को कहा

PATNA : बिहार इन दिनों कोरोना महामारी की मार झेल रहा है. भले ही बिहार में संक्रमण थोड़ा काम हुआ है लेकिन यहां राजनीति चरम पर है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओ

तेजस्‍वी का पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन, स्कूल ने बैंक अकाउंट और फोटो के साथ लालू यादव को बुलाने को कहा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार इन दिनों कोरोना महामारी की मार झेल रहा है. भले ही बिहार में संक्रमण थोड़ा काम हुआ है लेकिन यहां राजनीति चरम पर है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पहली कक्षा में एडमिशन कराने के लिए स्कूल में आवेदन दिया गया है. हैरानी की बात है की जिस स्कूल में जेडीयू ने तेजस्वी के एडमिशन के लिए आवेदन दिया है, उसी स्कूल में लालू यादव ने भी अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी. 


जेडीयू नेता और धानसभा क्षेत्र प्रभारी धीरज कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा राज्‍य के प्रारंभिक विद्यालयों में चल रहे प्रवेश उत्‍सव अभियान में नामांकन के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आवेदन दिया है. राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एक स्‍कूल में तेजस्वी के एडमिशन के लिए एप्लीकेशन दिया गया है, जहां साल 1965 में उनके पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू  प्रसाद यादव ने खुद अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. विद्यालय के रजिस्टर में लालू प्रसाद का नाम भी यहां दर्ज है.  


जेडीयू नेता धीरज कुमार की ओर से दिए गए आवेदन में तेजस्वी को बिहार का नेता प्रतिपक्ष बताते हुए लिखा गया है कि "तेजस्वी यादव, पिता कैदी नंबर 3351, लालू प्रसाद यादव, पता- 208 कौटिल्‍यनगर, एमपी-एमएलए कॉलोनी, पटना, का नामांकन कराना है. तेजस्‍वी के मंद बुद्धि ज्ञान से बिहार में परेशानी हो उठी है. अभी बिहार सरकार द्वारा बिहार विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे. राज्य का नागरिक होने के नाते मैं वित्तीय भार स्वयं वहन करने को समक्ष हूं. ऐसे पुनीत कार्य के लिए आपके प्रति बिहारवासी और मैं खुद आभारी रहूंगा."


तेजस्वी के नामांकन के लिए दिए गए आवेदन को लेकर फुलवारी शरीफ स्थित स्‍कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने कहा कि कुछ लोग आये थे. उन्होंने एक छात्र का नामाकंन करने की बात कही. हमने कहा कि आप को जिस लड़के का नामांकन कराना है, उनको और उनके अभिभावक को खुद बैंक खाते की पासबुक और फोटो लेकर आना अनिवार्य है. तभी एडमिशन हो पायेगा. प्रिंसिपल ने कहा कि जब तक परिजन नहीं आते, नामांकन नहीं किया जा सकता है.

टैग्स