ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Indian Railways: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में यह काम करना TTE को पड़ा महंगा, अब चली गई नौकरी

Indian Railways: 12309 राजेन्द्रनगर टर्मिनल नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बी 8 कोच के 47 नंबर आरएसी बर्थ पर सफर कर रहा था। उसकी आरएसी सीट

tejas rajdhani
tejas rajdhani
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Indian Railways: यदि आप ट्रेन में सफर करते हैं तो फिर आपको यह मालूम होगा की रेलवे के नियम कानून काफी कड़े हैं। यहां कई ऐसे नियम है जिसे तोड़ने पर रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों की भी नौकरी चली जाती है। अब एक ऐसा ही मामला तेजस राजधानी एक्सप्रेस से जुड़ा हुआ सामने आया है। जहां पहले से तय नियमों का खिलवाड़ करना एक टीटीई ( TTE) को काफी भारी पड़ गया और उसकी नौकरी चल गई। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।


दरअसल, तेजस राजधानी एक्सप्रेस में आरएसी पैसेंजर की बर्थ दूसरे यात्री को देने के आरोप में टीटीई को निलंबित कर दिया गया। इस ट्रेन के एक यात्री ने रेलवे के वरीय वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ से यह शिकायत की थी कि जो बर्थ उन्हें मिलनी चाहिए थी, उसे किसी अन्य यात्री को दे दिया गया है। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद वरीय अधिकारी अभिनव सिद्धार्थ ने एसीएम को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर राजेन्द्रनगर के टीटीई अमर कुमार को निलंबित करने का निर्देश जहारी कर दिया गया है।


बताया जाता है कि यात्री का आरोप था कि ट्रेन नंबर 12309 राजेन्द्रनगर टर्मिनल नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बी 8 कोच के 47 नंबर आरएसी बर्थ पर सफर कर रहा था। उसकी आरएसी सीट भी कन्फर्म हो गई थी, लेकिन वैध यात्री को उसकी सीट न देकर नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी अन्य यात्री को वह बर्थ उपलब्ध करा दी गई। इसकी वजह से राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली तक यात्रा के दौरान उसे मानसिक और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ा।


वहीं, मामले कि शिकायत मिलने के बाद सीनियर डीसीएम के निर्देश पर एसीएम ने यात्री से बात की और मामले का पता लगाया। एसीएम की अनुशंसा पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने टीटीई अमर कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर, अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि रेल यात्री की शिकायत पर तेजस राजधानी के इस मामले की जांच कराई गई। आरोपों को सत्य पाया गया, जिसके आधार पर टीटीई पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। टीटीई अमर कुमार को निलंबित कर दिया गया है।