ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

तेज प्रताप ने लिया स्पूतनिक का दूसरा डोज, ट्वीट कर दी जानकारी

PATNA : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली. उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में रुस की वैक्सीन स

तेज प्रताप ने लिया स्पूतनिक का दूसरा डोज, ट्वीट कर दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली. उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में रुस की वैक्सीन स्पूतनिक वी की दूसरी डोज ली है. इससे पहले 30 जून को उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ स्पूतनिक वी की पहली डोज ली थी. 


तेज प्रताप यादव ने आज खुद ट्वीट कर वैक्सीन के दूसरे डोज लेने की जानकारी शेयर की है. अपने ट्वीट के जरिये उन्होंने वैक्सीन लेते हुए फोटो शेयर की है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आज पटना स्थित मेदांता अस्पताल में कोरोना टीका का 2’nd dose लगवाया। 



बता दें कि भाजपा और सत्ताधारी दल के अन्य नेताओं के निशाने पर आने के बाद आखिरकार 30 जून को तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने कोरोना का टीका ले लिया था. दोनों भाई एकसाथ कोविड-19 का टीका लेने पहुंचे थे. दोनों भाइयों ने भारत में बनी वैक्सीन नहीं लेकर रुसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली डोज ली थी. आज पहली डोज लेने के करीब 3 सप्ताह बाद तेज प्रताप ने पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचकर स्पूतनिक वी की दूसरी डोज ली है.