ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाई

बेऊर जेल से रिहा होने के बाद तेज प्रताप यादव मंगलवार की शाम सीधे अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से भी हुई। करीब दो महीने बाद दोनों भाई आमने-सामने हुए हैं।

बिहार न्यूज
जेल से निकलने के बाद मां राबड़ी से मिलने पहुंचे तेज प्रताप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: छात्रों के आंदोलन के दौरान बेऊर जेल गये तेज प्रताप यादव की रिहाई मंगलवार की शाम को हो गयी। जेल से रिहा होने के बाद तेज प्रताप यादव मां राबड़ी देवी से मिलने पहुंच गये। इस दौरान उनकी मुलाकात छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से भी हुई। करीब दो महीने बाद दोनों भाई आमने-सामने हुए हैं। इस दौरान दोनों भाईयों में बातचीत भी हुई। 


बता दें कि तेज प्रताप यादव को छात्र आंदोलन से जुड़े एक मामले में 25 जुलाई को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था। मंगलवार शाम जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद तेज प्रताप पटना के कौटिल्य नगर स्थित अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, जहां पहले से तेजस्वी यादव मौजूद थे। तेज प्रताप ने अपनी मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और इसके बाद तेजस्वी यादव से भी बातचीत की। हालांकि दोनों भाइयों के बीच क्या बातचीत हुई इस संबंध में पता नहीं चल पाया है। 


गौरतलब है कि तेज प्रताप की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कथित रुप से विदेश दौरे पर गये तेजस्वी यादव आनन-फानन में पटना पहुंचे और एनडीए सरकार पर लगातार निशाना साधते दिखे। तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को यह चेतावनी दे दी कि गिरफ्तार छात्रों को यदि नहीं छोड़ा गया और जिनके ऊपर केस किया गया है, उन सभी के ऊपर से केस हटाया नहीं गया तो वो अब अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा था कि अगर उनके बड़े भाई को रिहा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वो सड़क पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। 


लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सरकार ने उनकी मांगों को संज्ञान में लेते हुए सभी आंदोलनकारियों को रिहा करने का निर्देश दे दिया और उनके ऊपर चल रहे केस को वापस लेने का आदेश दिया। जिसके अगले दिन ही तेज प्रताप यादव को भी जेल से रिहा कर दिया। जेल से रिहा होने के बाद तेज प्रताप मां से मिलने पहुंचे जहां छोटे भाई तेजस्वी से उनकी मुलाकात हो गयी। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच दूरियां कम हो रही हैं। पिछले कुछ समय से दोनों भाइयों के रिश्तों में खटास की खबरें सामने आती रही हैं।


बता दें कि पिछले साल अनुष्का यादव से जुड़े एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार और आरजेडी पार्टी से अलग कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई थी। बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने आरजेडी के खिलाफ कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन कोई सीट जीत नहीं सकी। परिवार और पार्टी से अलग होने के बाद तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर कई आरोप लगाए थे। अब जेल से रिहाई के बाद दोनों भाइयों की मुलाकात को सियासी नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।