ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजप्रताप को देखने पहुंचे राबड़ी और तेजस्वी, तबीयत ख़राब होने की खबर सुनकर आनन-फानन में पहुंचे

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत ख़राब हो गई है. उनकी तबीयत ख़राब होने की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमं

तेजप्रताप को देखने पहुंचे राबड़ी और तेजस्वी, तबीयत ख़राब होने की खबर सुनकर आनन-फानन में पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत ख़राब हो गई है. उनकी तबीयत ख़राब होने की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी मां राबड़ी देवी और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव तेजप्रताप को देखने उनके आवास पहुंचे हैं. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप यादव घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े हैं. उनकी इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है.


आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चुनाव की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए हैं. तेजप्रताप लगातार कई दिनों से समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे. आज दोपहर अचानक उनकी तबीयत ख़राब होने की ख़बरें सामने आईं. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप की तबीयत इतनी ख़राब हो गई कि वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


तेजप्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनके आवास पर एम्बुलेंस लाया गया है. बताया जा रहा है कि उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. उनके कार्यकर्ताओं के बीच आनन-फानन का माहौल है. उधर राबड़ी देवी और तेजस्वी भी काफी परेशान दिख रहे हैं.  



टैग्स