ब्रेकिंग
HAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्ट

Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बताया

जेजेडी अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने खान सर उर्फ फैसल खान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "बहुत फर्जी आदमी" बताया है। उन्होंने शिक्षक रौशन आनंद का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उनके भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके पीछे खान सर क

Khan sir
Khan sir
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: जनतांत्रिक जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने खान सर उर्फ फैसल खान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खान सर को ‘बहुत फर्जी आदमी’ करार देते हुए रौशन आनंद के साथ पूरी तरह खड़े होने की घोषणा की। तेजप्रताप यादव ने फैसल खान की शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए उनकी खूब क्लास ली।


मैं रोशन आनंद का केस दर्ज कराउंगा

तेजप्रताप यादव ने कहा कि रौशन आनंद अपने भाई की हत्या के मामले में कदमकुआं थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में खान सर की मिलीभगत है। तेजप्रताप ने कहा कि खान बहुत फर्जी आदमी है। उसने सेटिंग कर ली होगी, इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया। मैं खुद रौशन आनंद के साथ थाने जाकर केस दर्ज करवाऊंगा। 


खान सर की शादी का किस्सा सुनाया

 तेजप्रताप यादव ने फैसल खान पर तंज कसते हुए उनकी शादी का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि खान शुरू से ही फर्जी था। अपनी शादी में हमको बुलाया था। गर्मी का मौसम था, लेकिन खान मोटा कोर्ट पहने हुए था। हमने उससे कहा- ‘क्या जी, दिमाग खिसका हुआ है? गर्मी में कोर्ट पहन रखा है।’”


तेजप्रताप ने कहा कि हाल के दिनों में खान सर से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके फर्जीवाड़े की पोल खुल रही है। उन्होंने दावा किया कि खान सर इतना फर्जी है कि अब वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वह कभी फर्जी एसडीएम बनता है तो कभी फर्जी सीओ बनता है।


रौशन आनंद की तारीफ

तेजप्रताप यादव ने रौशन आनंद की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि रौशन आनंद एक अच्छे शिक्षक हैं। उनके संस्थान से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। तेजप्रताप ने रौशन आनंद की लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ होने का ऐलान किया।


बता दें कि रौशन आनंद और खान सर (फैसल खान) के बीच हाल में सार्वजनिक विवाद छिड़ा हुआ है। रौशन आनंद ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की ओर से केस दर्ज न करने का मामला सामने आया। इसी मुद्दे पर तेजप्रताप यादव ने खान सर पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।