ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तीन IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

PATNA: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी

तीन IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर का तबादला कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कौशल किशोर को अगले आदेश तक समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस का निदेशक बनाया गया है। वहीं सरकार ने बिहार सहयोग समितियों के निबंधक वैद्यनाथ यादव को ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 


जबकि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश यादव को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पटना का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी आलोक कुमार की सेवा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वापस किया है। आलोक कुमार समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे।