ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर BJP आज करेगी विधानसभा मार्च, नीतीश- तेजस्वी सरकार को घेरेगा विपक्ष

PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मसलों को बिहार भाजपा का आज पैदल विधानसभा मार्च होगा। भाजपा के नेता सुबह 11 बज

शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर BJP आज करेगी विधानसभा मार्च, नीतीश- तेजस्वी सरकार को घेरेगा विपक्ष
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मसलों को बिहार भाजपा का आज पैदल विधानसभा मार्च होगा। भाजपा के नेता सुबह 11 बजे से गांधी मैदान से पैदल मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा, कोतवाली, आयकर गोलम्बर, वीरचंद पटेल होते हुए विधानसभा तक जाएंगे। 


भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीधे तौर पर कहा है कि, हमारे पैदल मार्च का मुद्दा स्पष्ट है। सरकार 10 लाख सरकारी नौकरी का हिसाब दे। वर्षों से शिक्षक रहे लोगों को परीक्षा देने पर बाध्य किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री बच्चों के टैलेंट पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अगुआनी पुल गिरा लेकिन किसी पर एफआईआर नहीं हुई।आज हमलोग इन्हीं मांगों को लेकर विस मार्च करेंगे। 


वहीं, भाजपा के विधानसभा मार्च को देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान से आयकर गोलंबर तक 40 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा विधानसभा, सचिवालय और गर्दनीबाग में भी दो दर्जन मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे। विधानसभा मार्च के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में भाजपा नेताओं के जाने पर रोक लगाई गई है, लेकिन ज्यादा भीड़ की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। 


इधर, इस मामले को लेकर एडीएम विधि व्यवस्था हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा मार्च के दौरान किसी प्रकार की अशांति नहीं हो इसके लिए सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। आम लोगों को परेशानी नहीं हो इसकी भी व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान और बेली रोड पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। विधानसभा की ओर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।