ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

तारापुर विधानसभा उपचुनाव : 406 बूथों पर वोटिंग करेंगे मतदाता, BSF की तैनाती

MUNGER : तारापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. 30 अक्टूबर को मतदाता यहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. तारापुर विधानसभा के कुल 406 बूथों पर वोटिंग

तारापुर विधानसभा उपचुनाव : 406 बूथों पर वोटिंग करेंगे मतदाता, BSF की तैनाती
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : तारापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. 30 अक्टूबर को मतदाता यहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. तारापुर विधानसभा के कुल 406 बूथों पर वोटिंग होगी, जिसमें 327242 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी और मुंगेर के डीएम ने मतदान की तैयारियों की पूरी तरह से समीक्षा कर ली है.


पोलिंग पार्टी भी भूतों के लिए रवाना हो गए हैं. मतदान के दिन में पूरे निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी. मतदान केंद्र के आसपास बेवजह घूमने वालों को प्रशासन ने चेतावनी दी है. इस दौरान कोई भी गड़बड़ी करने वाले तुरंत गिरफ्तार किए जाएंगे अगर कोई मतदाताओं को प्रभावित करने का काम करता है तो उनके खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा.


तारापुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. इस विधानसभा क्षेत्र के 52 बूथों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है. बीएसएफ की तैनाती में वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बीएसएफ के अलावे सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को भी चुनाव में लगाया गया है. मतदान के दिन नक्सल किसी गतिविधि को अंजाम ना दें, इसके लिए नक्सल ऑपरेशन टीम का भी गठन किया गया है.


नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटर भयमुक्त होकर मतदान कर पाए, इसके लिए लगातार महा पेट्रोलिंग भी चल रही है. तारापुर विधानसभा क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. पांच जगहों पर बॉर्डर को सील किया गया है. इसके अलावे 20 जगह ऐसे हैं, जहां चेकपोस्ट बनाए गए हैं. जिले के एसपी ने कहा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हमने हर संभव तैयारी की है. आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है.


मतदान के दौरान में कोरोना वायरस गाइडलाइन भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा. मतदान कराने जाने वाली टीम को कोविड-19 फॉर्मल स्केनस समेत अन्य सामग्री दी गई है. शुक्रवार को मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टी अपने-अपने बूथ के ईवीएम के साथ वापस मुख्यालय में लौट आएंगे. आपको बता दें कि तारापुर में चुनावी जंग काफी दिलचस्प बनी हुई है. यहां अलग अलग राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड और आरजेडी के साथ-साथ कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं.