ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को पंजाब से आए एक भक्त चढ़ाई करोड़ों की भेंट, कहा- उन पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की अपार कृपा है

PATNACITY: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को दूसरा सबसे पवित्र तख्त माना जाता है। यह स्थान सरबंस दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली के रूप में सिखों के परम पूज

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को पंजाब से आए एक भक्त चढ़ाई करोड़ों की भेंट, कहा- उन पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की अपार कृपा है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNACITY: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को दूसरा सबसे पवित्र तख्त माना जाता है। यह स्थान सरबंस दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली के रूप में सिखों के परम पूजनीय है। रविवार को जालंधर से पटना सिटी आए एक भक्त ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को करोड़ों की भेंट चढ़ाई है।


पंजाब के जालंधर से आए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के मालिक डॉ. गुरविंदर सिंह सरना ने करोड़ों की लागत से बने बेशकीमती 5 फीट का हीरे से जड़ा सोने की हार, सोने की कृपान, सोना जड़ित रजाई, रुमाला समेत अन्य बेशकीमती सामानों को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चरणों में अर्पित किया है।  


तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर मसकीन, पंच प्यारों और तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने बेशकीमती सामानों को भेंट किया। गुरु महाराज के चरणों में समर्पित इन सामानों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।


इस संबंध में डॉ. गुरविंदर सिंह सरना ने बताया कि उन पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी की अपार कृपा है। आज उनके पास जो कुछ भी है वह गुरु जी महाराज की ही देन है। भेंट किए गए सामानों की कीमत के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसकी कीमत बताने से इनकार कर दिया।


तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पंजाब के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर गुरविंदर सिंह सरना द्वारा गुरु महाराज को 5 फुट की बेशकीमती हार भेंट की गई है। इस हार में 1300 हीरे और जेवरात जड़े हुए हैं। दो सप्ताह पहले ही गुरविंदर सिंह सरना ने करोड़ों की लागत से बने सोना जड़ित पलंग भी गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को भेंट किया था।


 उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल डॉ. गुरविंदर सिंह ने 1 करोड़ 29 लाख की लागत से बने कलगी भी गुरु महाराज को भेंट की थी। दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रति गुरविंदर सिंह सरना की इस श्रद्धा और भक्ति को देखने के लिए सैकड़ों सिख श्रद्धालु भी तख्त श्री हरिमंदिर में उपस्थित थे। 

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को पंजाब से आए एक भक्त चढ़ाई करोड़ों की भेंट, कहा- उन पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की अपार कृपा है


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता