ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime : तोबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहला राजधानी, बदमाशों ने युवक को मारी गोली; हालत गंभीर

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी

Bihar Crime : तोबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहला राजधानी, बदमाशों ने युवक को मारी गोली; हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  बेखौफ बदमाशों ने युवक को ताबड़तोड़ गोली मार दी है। यहीं नहीं अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गए और पुलिस के त्योहार के दौरान चौकसी का दावा हवा हवाई साबित हो गया। 


जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार ओवर ब्रिज के नीचे पीयूष नामक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद घायल युवक की स्कूटी और मोबाइल गायब है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। वही घटना से आक्रोशित परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल में तू तू मैं मैं भी हुई। 


इधर, पुलिस ने घायल युवक की पहचान खाजेकलां स्थित दिवान मुहल्ला निवासी पियु रंजन के रूप में की है। बताया जाता है कि घायल युवक मेडिकल स्टोर पर काम करता है वहीं काम से लौटने के दौरान घटना घटी है। फिलहाल पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।