ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर VIP नेता देव ज्योति ने जताया शोक, बोले- वामपंथी आंदोलन को अपूरणीय क्षति

भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर विकासशील इंसान पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शोक जताया। उन्होंने इसे वामपंथी आंदोलन और लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बिहार न्यूज
VIP के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी श्रद्धांजलि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर वीआईपी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दुख जताया और इसे वामपंथी आंदोलन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।


विकासशील इंसान पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय संगठन विभाग के प्रभारी एवं पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 


उन्होंने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन वामपंथी आंदोलन और देश की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से एक ऐसे संघर्षशील नेता का अवसान हुआ है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।


देव ज्योति ने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन निर्माण, जन आंदोलनों और कम्युनिस्ट विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


उन्होंने कहा कि नक्सलबाड़ी आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक उनका संघर्ष, त्याग और वैचारिक प्रतिबद्धता प्रेरणादायी रही। विपरीत परिस्थितियों में भी आंदोलन को आगे बढ़ाने का उनका साहस और साथियों के प्रति आत्मीयता हमेशा याद रखी जाएगी।


देव ज्योति ने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का जीवन छात्र-नौजवानों और कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक परिवर्तन तथा जनहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।


उन्होंने शोक संतप्त परिजनों, भाकपा-माले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

टैग्स