ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

3.41 करोड़ के जमीन दस्तावेज और 8 लाख का सोना बरामद, भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों पर SVU की रेड

आय से अधिक संपत्ति मामले में SVU ने भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 3.41 करोड़ के जमीन दस्तावेज, 8 लाख के आभूषण और नकदी बरामद हुई।

bihar
गजाधर के पास आय से अधिक संपत्ति
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के खिलाफ आय से 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये अधिक संपत्ति गैरकानूनी और नाजायज तरीके से अर्जित किये जाने के मामले केस दर्ज किया गया है। उनके चार ठिकानों पर एसवीयू ने छापेमारी की जिसमें अकूत संपत्ति मिली है।


गजाधर मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। SVU ने मंगलवार को पटना और भागलपुर स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। SVU की छापेमारी के दौरान 3 करोड़ 41 लाख 81 हजार रुपये मूल्य के 16 भूखंडों के दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा गजाधर मंडल और उनकी पत्नी के नाम से 30.80 लाख रुपये की एफडी और शेयर, करीब 8 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण तथा 1 लाख 88 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त द्वारा LIC, स्टार हेल्थ सहित अन्य योजनाओं में निवेश किया गया है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।


SVU ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित बाखरपुर में आवास, सबौर के गंगोत्री अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 302, पटना के शास्त्रीनगर स्थित भवन निर्माण विभाग का कार्यालय सह केंद्रीय प्रयोगशाला भवन और एजी कॉलोनी स्थित उषा रेजिडेंसी का फ्लैट शामिल है। छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इससे पहले SVU थाना में कांड संख्या 27/2025 दर्ज करते हुए गजाधर मंडल पर 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अवैध रूप से अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। 


मामले की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद को अनुसंधानकर्ता नियुक्त किया गया है। SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सरकारी सेवा में रहते हुए गजाधर मंडल ने अपने ज्ञात आय स्रोतों और वेतन की तुलना में कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। बरामद दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने अपने नाम से छह और पत्नी के नाम से दस जमीनें खरीदी हैं। ये जमीनें भागलपुर के जगदीशपुर, सबौर और गौराडीह क्षेत्रों में स्थित हैं, जिनमें 12 कॉमर्शियल और 4 आवासीय भूमि शामिल हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और SVU आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।