ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सुशांत के गुनाहगारों को साथ मिलकर सजा दिलवाएंगे तेजस्वी और शेखर सुमन, जस्टिस फॉर सुशांत मुहीम की शुरुआत

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए शेखर सुमन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मिलकर काम करेंगे. शेखर सुमन ने आज दोपहर ही तेजस्वी यादव से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए शेखर सुमन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मिलकर काम करेंगे. शेखर सुमन ने आज दोपहर ही तेजस्वी यादव से 2 घंटे तक मुलाकात की थी और अब दोनों ने एक साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है.




पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर तेजस्वी यादव के साथ बैठकर मीडिया से बातचीत करते हुए शेखर सुमन ने इस बात की आशंका जताई है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सामान्य बात नहीं है. सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे इस हद तक जाने पर मजबूर किया गया. सुशांत को इंसाफ दिलाना बिहारी को इंसाफ दिलाने की तरह है. 


शेखर सुमन ने कहा कि इस सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जो सब कोई देख रहा है. वह आधा सच है. हम पूरे सच को सामने लाने के लिए संघर्ष करेंगे. शेखर सुमन ने कहा कि वह इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बातचीत कर चुके हैं और तेजस्वी भी जस्टिस फॉर सुशांत मुहिम के साथ जुड़े हैं.


शेखर सुमन ने कहा है कि बॉलीवुड में नेपोटिजम  नहीं है बल्कि गैंगिज्‍म है. बॉलीवुड में ये काफी सक्रिय है, जो गैंग के तरीके से काम करता है. शेखर ने कहा कि वह अंडरवर्ल्ड वाले गैंग की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि यह व्यावसायिक हितों को साधने वाला एक गैंग है, जो टैलेंट की चिंता नहीं करता है. शेखर सुमन ने कहा कि जो इस गैंग के तौर तरीके में काम नहीं करता, उसे या तो मिटा दिया जाता है या फिर उसे अपने साथ मिला लिया जाता है.