ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सुशांत को इंसाफ दिलाने की मुहिम जारी रहेगी, एक्टर के भाई और भाभी चिराग से मिले

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम जारी रहेगी. सुशांत के भाई नीरज बबलू और उनकी भाभी नूतन सिंह ने आज एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम जारी रहेगी. सुशांत के भाई नीरज बबलू और उनकी भाभी नूतन सिंह ने आज एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की है. पटना स्थित एसके पुरी आवास पर इनकी मुलाकात हुई है. मुलाकात के दौरान नीरज बबलू और उनकी पत्नी ने चिराग पासवान का आभार जताया है.


दरअसल चिराग पासवान ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच के लिए लगातार मांग की थी और इस मामले पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी फोन पर बातचीत की थी. नीरज बबलू और उनकी पत्नी नूतन सिंह ने चिराग पासवान को इसके लिए आज शुक्रिया भी कहा है लेकिन इस बातचीत के दौरान यह तय हुआ है कि सुशांत के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा.


उधर दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया च्रक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह से फिर पूछताछ करने जा रहा है. ईडी ने सुशांत के बैंक खातों से 15 करोड़ रुपयों की निकासी की जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर रहा है. आपको बता दें की सुशांत मामले में रिया च्रकवर्ती, उनके पिता, भाई और दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर चुकी है.


आपको बता दें कि बीते 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट से उनकी डेडबॉडी मिली थी. इस मामले में सुशांत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर बेटे से धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.