ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

सुशांत के घर पहुंचे मनोज तिवारी हुए भावुक, पिता से बोले.. सच सामने आए इसलिए लड़ेंगे

PATNA : पटना पहुंचने के बाद बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी सीधे बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. मनोज तिवारी ने राजीव नगर स्थित सुशांत के घर पहुंचकर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना पहुंचने के बाद बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी सीधे बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. मनोज तिवारी ने राजीव नगर स्थित सुशांत के घर पहुंचकर उनके पिता के के सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की है. सुशांत के घर पहुंचे मनोज तिवारी बेहद भावुक हो गए और उन्होंने परिजनों को इस बात का भरोसा दिया है कि पूरे मामले में सच्चाई के सामने आने तक वह संघर्ष करेंगे.

इस दौरान मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किया और परिवार वालों के साथ काफी देर तक अकेले में बातचीत की. उन्होंने कहा कि  सुशांत सिंह राजपूत का असमय चला जाना बेहद दुखदाई है ,लेकिन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाएं.  

बता दें कि एयरपोर्ट पहुंचे  मनोज तिवारी ने कहा  कि छोटे शहरों से मुंबई या बॉलीवुड में जाने वाले लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है और सुशांत इसी के शिकार हुए. सुशांत के साथ जो कुछ हुआ है वह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था. मनोज तिवारी ने कहा है कि बिग बॉस में शामिल होने के दौरान उनके साथ भी बहुत कुछ हुआ यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान खान के शो बिग बॉस में उन को निशाना बनाया जा रहा था. मनोज तिवारी ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि छोटे शहर से आने वाले कलाकारों के साथ बॉलीवुड कैसे पेश आता है.



संबंधित खबरें