ब्रेकिंग
बिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटी

Surajbhan Singh : पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली ले गए; अब चेन्नई ले जाया गया

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली ले जाया गया है। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

Surajbhan Singh : पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली ले गए; अब चेन्नई ले जाया गया
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली ले जाया गया है। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पहले उन्हें पटना के एक निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने का फैसला किया। अव उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया है।वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


पूर्व सांसद की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता बढ़ गई है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले पटना स्थित आवास पर सूरजभान सिंह को अचानक छाती में तेज दर्द महसूस हुआ था। परिजनों ने उन्हें तुरंत पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने वहां उनका इलाज शुरू किया.डॉक्टरों ने जांच के बाद सीरियस कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि की थी। अस्पताल में इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था।


स्थिति को देखते हुए लिया गया दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला

स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने के उद्देश्य से परिजनों ने दिल्ली के बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज कराने का फैसला किया। इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और सूरजभान सिंह को पटना से दिल्ली ले जाया गया।एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें सीधे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। दिल्ली में भी हालत में पूरी तरह सुधार न होने पर डॉक्टरों की सलाह से उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल चेन्नई में डॉक्टरों की खास टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।


समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चिंता

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के दिल्ली में भर्ती होने की खबर जैसे ही फैली, उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गई। बिहार के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।सूरजभान सिंह बिहार की राजनीति में एक चर्चित चेहरा रहे हैं और लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके अचानक बीमार पड़ने और एयर एंबुलेंस से दिल्ली और अब चेन्नई ले जाने की खबर ने समर्थकों को चिंतित कर दिया है। कई समर्थक लगातार उनके करीबियों और परिवार के संपर्क में रहकर स्वास्थ्य संबंधी अपडेट लेने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

पहले पटना में हुआ इलाज, अब दिल्ली और उसके बाद चेन्नई में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी

करीब एक सप्ताह तक पटना के अस्पताल में इलाज के बाद जब उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने दिल्ली में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया। इसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली भेजा गया। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया लेकिन अधिक सुधार नहीं होने के बाद अब उन्हें चेन्नई लाया गया है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल और परिजनों की ओर से अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

पूर्व सांसद की तबीयत को लेकर समर्थकों के बीच चिंता जरूर है, लेकिन सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके राजनीतिक सहयोगियों और शुभचिंतकों की नजर भी लगातार उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट पर बनी हुई है।फिलहाल सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। परिवार की ओर से उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत से जुड़ा यह मामला बिहार के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों को अब उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने की उम्मीद है और सभी की नजरें उनके अगले हेल्थ अपडेट पर टिकी हुई हैं।